फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: NRI की हत्या, 15 दिन बाद घर में मिली लाश, कत्ल में शामिल दो दोस्तों ने तीसरे की ली जान तो खुला राज

Sat, 24 Feb 2024 01:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा जिले में एक एनआरआई की हत्या का खुलासा हुआ है। 15 दिन बाद घर में ही लाश मिली। दरअसल, तीन दोस्तों ने मिलकर एनआरआई की हत्या की थी। अब इन्हीं में से दो दोस्तों ने हत्याकांड में शामिल तीसरे साथी को भी मार दिया। जब उसकी लाश एक नाले में मिली तो एनआरआई की हत्या का भी खुलासा हो गया।
विज्ञापन
मणिकरण सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले के गांव मेहना के पास ड्रेन से शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने मोगा के मेहना के ड्रेन से बधनी खुर्द निवासी मणिकरन सिंह नामक किशोर का शव बरामद किया। मृतक के भाई ने बताया कि मणिकरण सिंह गुरुवार सुबह दो दोस्त हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ पिक्चर देखने जाने की बात कहकर निकला था। रात तक घर न पहुंचने पर उसने पुलिस के पास अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


मृतक मणिकरण सिंह के भाई के बयान पर उनके दो दोस्त कुलविंदर सिंह और हरजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह ने मिलकर मणिकरण सिंह का कत्ल करके मोगा के मेहना के पास ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर मणिकरण सिंह के शव को बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में एक और एनआरआई की हत्या का खुलासा किया।

15 दिन पहले हरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और मणिकरण सिंह ने मिलकर बधनी खुर्द में 40 वर्षीय एनआरआई मनदीप सिंह की उनके ही घर में हत्या कर दी थी। एनआरआई मनदीप सिंह घर पर अकेले रहते थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम को एनआरआई का शव उनके घर से बरामद कर मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। उनके पड़ोसी जग्गा सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह जमीन को ठेके में लेकर खेती करते थे। 15 दिन से मनदीप सिंह का न तो फोन लगा, न ही गांव में किसी ने उन्हें देखा। उन्होंने सोचा कि मनदीप सिंह बाहर चले गए होंगे।
विज्ञापन


बधनी कलां के एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना मिली थी कि मोगा के गांव बधनी खुर्द में एक शव मिला है। मृतक के भाई के बयान पर उसके दोनों दोस्तों से पूछताछ में एक और कत्ल की घटना सामने आई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एनआरआई का शव उसके घर से बरामद किया। मणिकरण और मनदीप सिंह का कत्ल क्यों किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें