फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa News: बुजुर्ग देवर-भाभी की तेजधार हथियारों से हत्या, पशुओं के बाड़े में मिली दोनों की लाशें

Fri, 12 Jan 2024 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा जिले के अहमदपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से बुजुर्ग देवर और भाभी की हत्या कर दी गई। हत्या किसने की... इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।  
विज्ञापन
जगीर सिंह और रणजीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के गांव अहमदपुर में एक बुजुर्ग देवर-भाभी की तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह उस समय चली, जब उनके लिए चाय पानी लेकर गए। बुढलाडा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


बलवीर सिंह ने बताया कि उसका पिता जंगीर सिंह अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में सो रहे थे, वहीं उनकी ताई, ताया के बाहर जाने के कारण अपने पशुओं के बाड़े की रखवाली के लिए सो रही थी। जब सुबह जाकर देखा तो उसके पिता जंगीर सिंह (62) के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उनका कत्ल किया गया था और जब दूसरी ओर ताई रणजीत कौर (60) का बिस्तर खोला गया तो उनके भी सिर पर तेजधार हथियार से हमला हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी (गुप्तचर) बाल कृष्ण सिंगला और डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी भूपिंदर जीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें