फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, हादसे में दो लोगों की हुई मौत, चार अन्य घायल

Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिवानी स्थित बाईपास पर खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार दोपहर मार्ग के साथ लगी रेलिंग से टकरा गई। इससे कार के एक तरफ के परखचे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिवानी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे में तीन को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया है। हादसे का मुख्य कारण कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के धुरी निवासी साहिल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन कर सोमवार को वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी आई 10 कार सिवानी बाईपास पर गुरेरा मोड़ से थोड़ा आगे निकली, तभी चालक साहिल को झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार रेलिंग से जा टकराई। 

इससे कार के आगे का हिस्सा टूट गया। कार एक साइड से रेलिंग से टकराती रही, जिससे एक हिस्सा पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक साहिल, कर्ण, पूजा, रजनी व एक छोटा बच्चा अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 50 वर्षीय अनूपा व रजनी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सिवानी अस्पताल में लाया गया। जहां कर्ण व रजनी को गंभीर अवस्था में हिसार रेफर किया गया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास चार लोग अस्पताल में आए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें