फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मकबूलपुरा इलाके में दो काबू, 270 ग्राम हेरोइन, 3.30 लाख की ड्रग मनी बरामद

Tue, 15 Nov 2022 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मकबूलपुरा स्थित क्वार्ट्स में चलाए गए तलाशी अभियान में आईपीएस अधिकारी गुरप्रताप सिंह सहोता, एसीपी पूर्वी के नेतृत्व में दो थाना प्रभारियों व एक दर्जन एसआई समेत कुल 150 सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजीपी (ट्रैफिक) एएस राय ने कहा कि पंजाब में पुलिस के तलाशी अभियान का मकसद जहां असामाजिक तत्वों में खौफ तो वहीं जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। अमृतसर में तलाशी अभियान के दौरान 11 लोगों को काबू करके उनके कब्जे से कुल 285 ग्राम (270 +15) हेरोइन, 5 किरपानें, 4 बेसबाल, अवैध पटाखे और शराब पकड़े जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने मकबूलपुरा में गिरफ्तार दो आरोपियों से 270 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लाख 30 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है। एडीजीपी राय ने कहा कि तलाशी अभियानों का मकसद जहां नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर काबू पाना है, वहीं पुलिस और लोगों के बीच समन्वय बनाना है। उन्होंने आम लोगों से पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। 

नशे या असामाजिक तत्वों के खिलाफ किसी भी तरह की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी पुलिस को देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह पूरा तलाशी अभियान पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह और डीसीपी (कानून व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल की देखरेख में चलाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि शहर में मकबूलपुरा फ्लैट्स और अन्नगढ़ में तलाशी अभियान एडीसीपी एएस राय के नेतृत्व में चलाया गया था। दोनों इलाकों में सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने घरों व अन्य जगहों की तलाशी ली। मकबूलपुरा स्थित क्वार्ट्स में चलाए गए तलाशी अभियान में आईपीएस अधिकारी गुरप्रताप सिंह सहोता, एसीपी पूर्वी के नेतृत्व में दो थाना प्रभारियों व एक दर्जन एसआई समेत कुल 150 सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया।

इसके अलावा इलाका के गुरु तेग बहादुर नगर में भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच मूलरूप से अलवर (राजस्थान) व हाल में गोल्डन एवेन्यू निवासी अभीद खान उर्फ बीर और मकबूलपुरा की गली नंबर छह निवासी सन्नी सिंह को काबू करके उनके कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने कब्जे से 3 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की। इस दौरान कई अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।

वहीं हकीमां गेट के निकट स्थित इलाका अन्नगढ़ में एडीसीपी सिटी-1 समेत, एसीपी दक्षिण और केंद्रीय और हकीमां गेट थाने की पुलिस और सिविल लाइन की पुलिस ने तलाशी अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने 5 किरपानें, 4 बेसबाल, 40 बोतल अंग्रेजी शराब, 118 बोतल अवैध शराब, 1132 अवैध पटाखे बरामद किए आरोपियों के खिलाफ हकीमां गेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें