फगवाड़ा के एक मनीचेंजर से 20 लाख की फिरौती मांगने वाले दो युवकों को
पुलिस ने 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी फगवाड़ा गुरसेवक सिंह बराड़
ने बताया कि शुक्ला मनीचेंजर के मालिक महिंद्रपाल शुक्ला ने पुलिस को
शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर मेसेज कर 20 लाख की
फिरौती मांग कर रहा है।
ऐसा ना करने की सूरत में उसके परिवार को जान से मार
देने की धमकियां दे रहा है। एसपी बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले को
गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी एसएचओ सरवण सिंह बल और सीआईए इंचार्ज वरियाम
सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया।
इनमें एएसआई बलविंद्र राए और
एएसआई परमजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया। मामले की
तफतीश तकनीकी ढंग से करते हुए मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की पहचान कर
ली गई।
फिरौती मांगने वालों की पहचान जतिंद्र सिंह वासी मोहल्ला सतनामपुरा
फगवाड़ा और मोहम्मद दिलदार वासी गांव फराला थाना बहराम के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत जतिन्द्र सिंह को टोल प्लाजा बहराम के समीप
और मोहम्मद दिलदार को गांव फराला से गिरफ्तार कर लिया है।
बराड़ ने बताया
कि जतिंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे काफी समय पहले
फगवाड़ा में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। इस दौरान वह शुक्ला
मनीचेंजर में आकर पैसों के लेन देन को देखा था।
उसे अपने कारोबार में घाटा
पड़ गया था। उसने फिल्मों से प्रभावित होकर फिरौती मांग रातों रात अमीर
बनने की चाहत की वजह से इस साजिश को अंजाम दिया।