फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः खेत में सो रहे दो मजदूरों की ईंट और डंडे से हत्या, 25 फुट की दूरी में मिले दोनों के शव

Tue, 09 Jul 2019 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते फारेंसिक एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीरकपुर के गांव छत में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने खेत में सो रहे दो मजदूरों की ईंटों और डंडे से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह खेत मालिक को इसका पता चला तो पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और सीआईए स्टाफ इंचार्ज सतवंत सिंह सिंधु ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने वहां गिरे खून के सैंपल जुटाए और खून से सनी ईंट व डंडे को अपने कब्जे में ले लिया। 

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जिन मजदूरों की हत्या हुई उनकी पहचान बिहार मुजफ्फरपुर निवासी अजय कुमार (30) और गांव छत निवासी फजलुदीन (55) के रूप में हुई।
विज्ञापन


खेत मालिक राजिंदर सिंह ने बताया कि अजय कुमार उसके खेतों में बनी डेयरी पर रहकर जानवरों की रखवाली करता था। वहीं फजलुदीन सिंगल फार्म में चौकीदारी करता था।

 रोजाना की तरह सोमवार रात को अजय खेत की रखवाली कर रहा था। खेत मालिक ने बताया कि अगले दिन सुबह सात बजे वह खेत में आए तो अजय बाहर पड़ी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। वहीं फजलुदीन उससे करीब 20-25 फुट दूर खेत के किनारे पर मृत पड़ा है।

खेत में मौजूद लोगों ने बताया कि एक रात पहले अजय के साथ एक प्रवासी मजदूर की लड़ाई हुई थी। झगड़े के समय प्रवासी मजदूर ने अजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

लूट के एंगल से भी कत्ल की जांच कर रही पुलिस

जिस प्रवासी मजदूर के साथ अजय की लड़ाई हुई थी, शक के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस लूट के इरादे से किए गए कत्ल के एंगल पर भी काम कर रही है, ताकि जल्द हत्यारों का पता चल सके।

बारिश ने डाला पुलिस के काम में खलल
पुलिस को वारदात की जानकारी सुबह सात बजे मिली। नौ बजे तक मौके पर सभी पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे, लेकिन इस दौरान डेढ़ घंटे के लिए आई तेज बारिश ने पुलिस के काम में खलल डाल दिया।

पुलिस ने शवों को उठवाकर तबेले में रखवाना पड़ा। हालांकि बारिश आने से पहले ही फोरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य उठाकर घटना में प्रयोग की गई खून से सनी ईंट व डंडे को अपने कब्जे में ले लिया था।

क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रमुख गुरचरन सिंह ने बताया कि खेत में दो मजदूरों की हत्या डंडे व ईंटों से की गई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फजलुदीन के बेटे राजेश खान के बड़े बेटे के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और फजलुदीन के शव का पोस्टमार्टम डेराबस्सी अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अजय के परिजनों को घटना संबंधित बिहार में जानकारी दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें