फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः नवांशहर में सतलुज नदी में दो बच्चे डूबे, एक ही हुई मौत, दूसरा लापता

Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रोपड़ के पास कस्बा रैल माजरा के पास सतलुज दरिया में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता हो गया। देर शाम तक लापता बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को छुट्टी होने के कारण रैल माजरा कालोनी में रहने वाले छह बच्चे दरिया में नहाने गए। इस दौरान अचानक से तीन बच्चों का संतुलन बिगड़ गया। दरिया के किनारे एक व्यक्ति मछलियां पकड़ रहा था, जैसे ही उसने बच्चों को डूबते हुए देखा, तो उसने दरिया में छलांग लगा एक बच्चे को बाहर निकाल लिया। दो डूब गए। 

इस दौरान एक बच्चे का शव तो दरिया से मिल गया, जबकि एक का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक की पहचान आकाश कुमार (13) पुत्र सुबोध कुमार के रुप में हुई है, जबकि लापता बच्चे की पहचान अनु (11) पुत्र ललन पांडे के रुप में हुई है। आंसरों पुलिस चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें