फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में चली गई जान, ड्राइवर समेत दो भाइयों की मौत

Sat, 05 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
विज्ञापन
जल्दबाजी के चक्कर में जान से हाथ गंवा बैठे तीन लोग। कुछ ऐसी घटना घटी कि ड्राइवर समेत दो भाइयों की जान चली गई। आमने-सामने कार की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट होने का कारण पता चला तो सभी हैरान रह गए। हादसा पंजाब के तरनतारन में हुआ।
विज्ञापन


हाइवे नंबर 54 पर गांव महराणा के पास हुए इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह और जगतार सिंह के रूप में हुई।

वहीं, घायलों की पहचान अंग्रेज सिंह, सुखमिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह, बूटा सिंह पुत्र मुखतार सिंह व गुरनाम सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह सभी निवासी रसूलपुर तरनतारन के रूप में हुई। थाना हरिके की पुलिस ने धारा 174 तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ड्राइवर की अस्पताल ले जाते समय मौत

कार एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार बीती रात हरिके निवासी दो भाई कुलदीप सिंह व सुरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह अपनी इंडिका कार पर रिश्तेदारों को मिलने लिए अमृतसर की तरफ जा रहे थे कि गांव मरहाणा बस अड्डे से नजदीक पहुंचने पर बस को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही इंडिगो माझा कार के साथ टक्कर हो गई।

टक्कर में इंडिका कार चालक सुरजीत सिंह व उसके भाई कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी कार में सवार पांच व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। कार चालक जगतार सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी रसूलपुर (जगरांव) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें