फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भाग गया युवक, दबोचने पर जेब से मिली ड्रग्स, दो गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
एक युवक पुलिस को देखकर जंगल में भाग गया। पुलिस ने टीम बनाकर दबोचा तो उसकी जेब से ड्रग्स बरामद हुई। एक अन्य युवक भी गिरफ्तार किया गया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन ने अलग अलग जगहों से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान पटियाला स्थित डी के एन्क्लेव के रहनेवाले गगनदीप उर्फ जग्गी (25) और फरीदकोट निवासी अशोक कुमार (34) के रूप में हुई है। वीरवार शाम को सेक्टर 49 थाना पुलिस ने सेक्टर 48 वीटा बूथ के पास नाका लगाया था। जग्गी मोहाली फेज 11 की तरफ से पैदल आ रहा था। पुलिस का नाका देख कर वह पीछे मुड़कर तेज तेज कदमों से चलने लगा।

पुलिस ने शक होने पर उसको पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं वीरवार को ही सेक्टर 49 थाना पुलिस ने सेक्टर 50 के पास भी नाका लगाया हुआ था। तभी आरोपी अशोक कुमार जंगल एरिया की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की टीम को देखकर वह दोबारा जंगल की तरफ भागा। पुलिस ने उसको जंगल में दौड़ाकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें