फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की दो बोगियां रेल पटरी से उतरीं, बचा हादसा

Tue, 06 Oct 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी-पठानकोट रेलवे सेक्शन के बीच टाटा मोरी एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां रेल पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। उन्हें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा गया है।
विज्ञापन


यह घटना शाम तीन बजकर पचास मिनट पर घटी। उधर, एडीआरएम महावीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। आरोपी कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभी ट्रैक दुरुस्त किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जम्मूतवी से चलने वाली टाटा मोरी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही हीरा नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची कि उसकी दो बोगियां रेलवे ट्रैक पर बने कांटे वाली जगह से उतर गई।
विज्ञापन


बोगियों के रेल पटरी से उतरने पर ट्रेन को जबरदस्त झटका लगा। इस कारण ट्रेन में बैठी सवारियां भयभीत हो गईं। इस हादसे के बाद ट्रेन संख्या नंबर-22471 को कठुआ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

इसी तरह ट्रेन संख्या नंबर-24991 को जम्मूतवी में, ट्रेन संख्या-29223 को पठानकोट रेलवे स्टेशन, ट्रेन संख्या-22409 को पठानकोट रेलवे स्टेशन तथा ट्रेन संख्या नंबर-22919 को मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

उधर, रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को दुरुस्त करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है, क्योंकि रात के वक्त सभी ट्रेन जम्मूतवी से विभिन्न शहरों के लिए रवाना होती हैं। यदि ट्रैक जल्द दुरुस्त नहीं हुआ तो जम्मूतवी से चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें