फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ पंजाबी गायक समेत दो गिरफ्तार, छिपाने के लिए अपनाया ये तरीका

Thu, 13 Jun 2019 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस ने पंजाबी गायक समेत दो तस्करों को हेरोइन के साथ काबू किया है। इनका तीसरा साथी काउंटर इंटेलीजेंस के एक मुलाजिम के सिर पर ईंट से हमलाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घायल मुलाजिम को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है। काउंटर इंटेलीजेंस ने तीन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन लेकर आगे किसी को सप्लाई करने जा रहे थे। 

काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन लोग हेरोइन लेकर गांव माड़े कलां और चक मेघा विरान की तरफ से आ रहे हैं।

काउंटर इंटेलीजेंस ने नाकाबंदी कर सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया। तस्करों ने कार भगाने का प्रयास किया। काउंटर इंटेलीजेंस ने कार का पीछा कर कार को रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान कार की पिछली सीट पर बैठा तस्कर हरजिंदर सिंह निवासी गांव गंधू किलचा भागने का प्रयास करने लगा। मुलाजिम अमरदीप सिंह ने उसे पकड़ लिया। इस पर हरजिंदर ने सड़क किनारे से ईंट उठाकर अमरदीप के सिर पर हमला किया। सिर पर गहरी चोट लगने पर अमरदीप से छूटकर भाग गया। 

एआईजी ने बताया कि कार में सवार पंजाबी गायक हरजिंदर सिंह उर्फ कलाकारवासी अल्फूके, थाना लक्खोके बहराम और लखबीर सिंह निवासी गंधू किलचा उताड़ को काबू कर लिया। दोनों तस्करों से आधा-आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त तस्करों ने बताया कि हेरोइन पाकिस्तान से लेकर आए थे।

फेंसिंग पार खेतों से ट्रैक्टर के गेयर बॉक्स में छिपाकर लाए हेरोइन
काउंटर इंटेलीजेंस एआईजी ने बताया कि आरोपी तीनों तस्करों की फेंसिंग पार जमीन है। ये लोग खेती करने के बहाने पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाते हैं। फेंसिंग पार से बीएसएफ को चकमा देकर ट्रैक्टर के गेयर बॉक्स में छिपाकर हेरोइन के पैकेट लाते हैं।

बीएसएफ की बीओपी दोना तेलू मल के पास जमीन है। वहीं से दरिया के रास्ते हेरोइन की तस्करी करते हैं। तस्कर हरजिंदर सिंह का भाई पाला पर एनडीपीएस का मामला दर्ज है जो भगोड़ा घोषित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें