फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पटियाला में अलगाववादी पोस्टर लगाने वाले दो गिरफ्तार, SFJ से जुड़े तार, कई खुलासे

Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला में देर शाम पत्रकार वार्ता में आईजी एमएस छीना, एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि श्री काली माता मंदिर की पिछली दीवार पर 14 जुलाई की रात खालिस्तानी पोस्टर लगाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी हरविंदर सिंह व प्रेम सिंह ने यह पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगाया था। विदेश में बैठे कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने पैसों व विदेश में बसाने का लालच दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के श्री काली माता मंदिर की दीवार पर चार दिन पहले खालिस्तानी पोस्टर लगाने वाले सिख फॉर जस्टिस से जुड़े दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी योजना 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीसी ऑफिस मोहाली के अलावा चंडीगढ़, कसौली व सोलन में सरकारी इमारतों पर खालिस्तान के पोस्टर लगाने की तैयारी थी। इनसे खालिस्तान के 13 पोस्टर, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों में हरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव सलेमपुर सेखां पटियाला हाल निवासी राजपुरा और प्रेम सिंह उर्फ प्रेम उर्फ एकम निवासी गांव सलेमपुर सेखां हैं। इससे पहले इन्होंने अंबाला के कंटोनमेंट एरिया, आर्यन कॉलेज राजपुरा और पटियाला के बहादुरगढ़ के शीतला माता मंदिर के नजदीक एक ट्रैफिक साइन बोर्ड पर भी खालिस्तानी पोस्टर लगाए थे। 

पटियाला में देर शाम पत्रकार वार्ता में आईजी एमएस छीना, एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि श्री काली माता मंदिर की पिछली दीवार पर 14 जुलाई की रात खालिस्तानी पोस्टर लगाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी हरविंदर सिंह व प्रेम सिंह ने यह पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगाया था। विदेश में बैठे कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने पैसों व विदेश में बसाने का लालच दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि हरविंदर सिंह ने दो साल मलयेशिया में भी काम किया है। इस दौरान वह राष्ट्र विरोधी तत्वों के संपर्क में आया। वहां से आने के बाद भी हरविंदर सिंह व्हाट्सएप के जरिये इन लोगों के संपर्क में रहा। विदेश से मनी ट्रांसफर के जरिये पैसे भेजे जाते थे। आरोपियों को हर वारदात के लिए 10 से 15 हजार रुपये मिलते थे। 

पहले से तय जगह पर रखे होते थे पोस्टर
एसएसपी ने बताया कि पोस्टर पहले से तय किसी जगह पर रख दिए जाते थे। इसके बाद इन्हें वहां से आरोपी उठा लेते थे। आरोपियों ने पटियाला के श्री काली माता मंदिर, अंबाला के कंटोनमेंट एरिया, आर्यन कॉलेज राजपुरा और पटियाला में बहादुरगढ़ के शीतला माता मंदिर के नजदीक एक ट्रैफिक साइन बोर्ड पर खालिस्तानी पोस्टर लगाने के अलावा राजपुरा के अंडरब्रिज पर स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके खालिस्तानी स्लोगन लिखे थे। दोनों आरोपी लगातार विदेश में बैठे राष्ट्र विरोधी तत्वों के संपर्क में थे, जिनके इशारे पर आरोपियों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीसी ऑफिस मोहाली के अलावा चंडीगढ़, कसौली व सोलन में सरकारी इमारतों पर खालिस्तान का पोस्टर लगाने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें