फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ग्राहक बनकर ढाई लाख का सोना ले उड़े

Fri, 18 Jul 2014 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कजेहड़ी में एक दुकान में तीन महिलाओं सहित 5 ठग एक आभूषण विक्रेता की दुकान में घुसे और यहां से ढाई लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आभूषण विक्रेता राकेश कुमार को इसकी जानकारी एक दिन बाद सीसीटीवी कैमरे से हुई। राकेश कुमार ने इसकी शिकायत शुक्रवार को दी है। सेक्टर-61 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्मा ज्वेलर्स के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को वह शहर से बाहर थे। दुकान पर उनकी पत्नी थी। 3 महिलाओं सहित 5 ठग फर्जी ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए और आभूषण देखने के बहाने करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को जब वह दुकान में आए तब पता चला कि कुछ आभूषण गायब हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी शहर में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी ठग का सुराग नहीं लगा पाई है। पिछले माह सेक्टर-22 में भी इस तरह की वारदात हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें