फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी: 40 दिन तक 11 राज्यों में किया पीछा... आखिर तमिलनाडु में दो को दबोचा

Fri, 30 Jun 2023 01:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की थी। लिहाजा, टीम ने तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु में पठानकोट पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के गांव अखवाना में दुकानदार की हत्या के आरोपियों को पठानकोट पुलिस ने 11 राज्यों में पीछा कर काबू कर लिया है। पठानकोट पुलिस ने 40 दिन तक आरोपियों का पीछा किया और आखिरकार दो को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उन्हें पठानकोट लाने की कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों की पहचान शाहपुरकंडी निवासी कुशल सिंह उर्फ कालू और गांव कानपुर निवासी विशाल सिंह के तौर पर हुई है। पठानकोट एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्या के तीन आरोपियों कुलविंद्र सिंह, प्रिंस और डिंपल निवासी गांव कानपुर को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों को पठानकोट अदालत में पेश किया जाएगा।

सीसीटीवी से हुई थी आरोपियों की पहचान

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की थी। लिहाजा, टीम ने तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने सबसे पहले पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों में उनके ठिकानों का पता लगाया। आखिरकार टीम ने उन्हें तमिलनाडु के संजीवी नगर, तिरुचिरापल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने माना, नशे में की थी हत्या

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि उक्त वारदात के समय वह नशे में। हत्या की रात उनकी बाइक दुकानदार धरिंदर सिंह उर्फ सोनू से टकरा गई थी। दुकानदार ने ज्यादा नशा करने पर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को बुलाया और धरिंदर सिंह उर्फ सोनू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बता दें कि इलाज के दौरान धरिंदर सिंह उर्फ सोनू की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें