जीरकपुर के ढकौली स्थित ममता एन्क्लेव में बीकॉम की छात्रा से रेप की कोशिश करने वाले फरार ट्यूटर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता परिजन एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन में इकट्ठे हो गए।
आरोपी को उनके हवाले करने की मांग को उन्होंने लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत से गुस्साई भीड़ को काबू किया। पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा देने का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया।
प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों ममता एन्क्लेव में चेतन्य कामर्स क्लासेज के नाम से ट्यूशन सेंटर चलाने वाले आनंद अग्रवाल ने ट्यूशन को आई बीकाम पहले वर्ष की छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की थी।
छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसको बंधक बना लिया एवं उसका मुंह बांध दिया। विरोध करने के दौरान छात्रा के शरीर पर चोर्टें आइं। छात्रा ने किसी तरह आरोपी के चुंगल से खुद को छुड़वाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। तब मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की थी।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
शिकायतकर्ता छात्रा के परिजन डेराबस्सी अदालत में पहुंच गए थे। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हुए थे। पुलिस के अलावा चुनावों के लिए तैनात की गई सीआरपीएफ को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया था।