फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की कोशिश,मामला दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दर्जा चार की नौकरी दिलाने के नाम पर कैथल के युवक से 40 हजार रुपये ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी जानकारी मलोया निवासी रिश्तेदार मनसा राम को दी तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मनसा राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मलोया निवासी मनसा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके रिश्तेदार कैथल निवासी मोनू ने फरवरी महीने में पंजाब-हाईकोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए अप्लाई किया था। मार्च में मोनू का इंटरव्यू हुआ था। 19 जून को मोनू के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का असिस्टेंट रजिस्ट्रार ओमप्रकाश बताया। उसने मोनू से कहा कि नौकरी की लिस्ट में उसका नाम वेटिंग लिस्ट में है। अगर उसे नौकरी लगना है तो 40 हजार रुपये देने होंगे।

मोनू ने ओमप्रकाश से 20 हजार रुपये एडवांस मांगे। दोनों के बीच बातचीत तय होने पर कॉल करने वाले ने मोनू को 20 हजार रुपये लेकर पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग में बुलाया। इस दौरान मोनू ने मामले की जानकारी मलोया निवासी रिश्तेदार मनसा राम को दी। मनसा राम जब रुपये लेकर पार्किंग गया तो वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


मनसा राम ने खुद को ओमप्रकाश बनकर कॉल करने वाले को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसे ठगी की कोशिश का अहसास हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब फोन नंबर से असली आरोपी का पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें