पति ने रिश्तेदार की शादी में जाने से इनकार किया तो पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति ने कंबल से आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आग से झुलसी महिला को जीएमसीएच में दाखिल करवाया।
डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि हल्लोमाजरा निवासी मनोमा 50 प्रतिशत आग से झुलस चुकी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
हल्लोमाजरा निवासी मनोमा ने बुधवार को अपने पति विजय को रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए कहा था। पति ने शादी में जाने से इंकार कर दिया और बहस करने लगी।
मनोमा कमरे में गई और गुस्से में आकर मिट्टी का तेल छ़ड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। विजय ने बताया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करता है और पत्नी ने गुस्से में आकर आग लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।