फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाली सिपाही ने दी जान

Thu, 26 Jun 2014 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले पंचकूला की रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात महिला सिपाही ने ससुरालवालों से तंग होकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला सिपाही ने छह माह पहले ही लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहरहाल, महिला के लिखे सुसाइड नोट व पिता की शिकायत पर उसके सिपाही पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मल्टीपल आर्गन फेल्युअर का शिकार

नारायणगढ़ के गांव मिल्क निवासी मोनिका (23) की करीब छह महीने पहले रायपुररानी के गांव मानकटबरा निवासी अमित कुमार से शादी हुई थी। अमित भी सिपाही है और उसकी ड्यूटी यमुनानगर में है।

दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर रात मोनिका ने घर पर ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में पंचकूला सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

इस दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ। हालांकि, डाक्टरों ने उसे रिवाइव कर लिया, लेकिन बाद में फिर से उसे दिक्कत आई और वह मल्टीपल आर्गन फेल्युअर का शिकार हो गई। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें