फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में ट्रिपल मर्डर, व्यक्ति ने पत्नी और बेटा-बेटी को कस्सी से काटा

Sun, 01 May 2016 06:36 PM IST
गजेंद्र/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
1 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आज सवेरे ट्रिपल मर्डर से सिरसा दहल गया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की कस्सी से काट कर हत्या कर दी। वारदात ऐलनाबाद के गांव धोलपालिया की है। आरोपी व्यक्ति का नाम महेंद्र सहारण (38) बताया जा रहा है। मृतकों के नाम सुनीता(36), बेटा राहुल(12) और बेटी पलक(8) बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि महेंद्र ने मानसिक परेशानी के चलते वारदात को अंजाम दिया। 15 साल से महेंद्र का इलाज चल रहा था। 5 साल पहले उसने खुद भी जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। आजकल महेंद्र को बैंक में कर्ज जमा कराना था, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात लगभग 12 बजे महेंद्र ने सबसे पहले अपनी पत्नी की गर्दन पर कस्सी से वार किया और उसे मार दिया। इसके बाद अपने बेटे राहुल और पलक की भी गर्दन पर वार कर मार दिया। महेंद्र ने सबूत मिटाने के लिए कस्सी पर लगे खून को कपड़े से साफ करने की कोशिश की। 

4 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने देशी घी के साथ खुद भी सल्फॉस खा लिया। रात में वह ऐसे ही भटकता रहा। जैसे ही उसकी हालत खराब होने लगी तो पास में ही अपने भाई के मकान में जा पहुंचा। वहां सारी घटना बताई। हालत खराब होने के कारण महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भाई ने सूचना पुलिस को दी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसपी सतेंद्र गुप्त ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिरसा के एसपी सतेंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुनीता के भाई रोहताश कुमार के बयान पर महेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें