शहर में नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस पहले लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों का पता नहीं लगा पाई है कि पिछले 24 घंटे में दो और लड़कियां गायब हो गईं।
एक लड़की धनास और दूसरी सेक्टर-22 से गायब हुई है। पुलिस ने दोनों किशोरियों के अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-22 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 दिसंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी मार्केट गई थी। मार्केट जाने के बाद बेटी वापिस नहीं आई। परिजनों ने काफी देर बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज की है।
दूसरी वारदात धनास में हुई। धनास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ने सेक्टर-11 थाना पुलिस को अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दी।
पुलिस शिकायत में बताया उसने बताया कि 10 दिसंबर को 15 वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। शाम हुई तो बेटी घर वापस नहीं आई।
उन्होंने बेटी के बारे में रिश्तेदार और जानकारों से पूछा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत मिलने केबाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
अब तक गायब हुई नाबालिग लड़कियां
16 नवंबर : मनीमाजरा से बच्ची लक्ष्मी गायब
20 नवंबर: कॉलोनी नंबर 5 से शबानी के लापता होने का केस दर्ज
27 नवबंर: पलसौरा से 11 साल की बच्ची
2 दिसंबर : अटावा से बच्ची गायब
6 दिसंबर : रामदरबार से 17 वर्षीय युवती गायब
7 दिसंबर : सेक्टर-33 ए से बच्ची सानिया गायब