फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति की आप भी जानिए करतूत

Sun, 18 May 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत एक व्यक्ति ने शनिवार रात जबरदस्त ड्रामा किया। सेक्टर-16 के साथ लगती राजीव कालोनी निवासी वीरेंद्र ने पहले सेक्टर-16 पुलिस चौकी में शिकायत दी कि विजिलेंस नाके पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके हाथ की दो उंगलियां टूट गईं।
विज्ञापन


शिकायत के बाद जब पुलिस ने नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो पता चला कि शिकायतकर्ता बाइक लुढ़का कर आ रहा था। इसी बीच वह अचानक गिर गया और बाइक उसके ऊपर आ गिरी।

इससे ही उसके हाथ में चोट लगी। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी उसे उठाने गए। यह फुटेज शिकायतकर्ता के साथ आए अन्य लोगों को भी दिखाई गई। इसके बाद वीरेंद्र ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


वीरेंद्र पेंट की ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार रात को वह अपने घर जा रहा था। वीरेंद्र के पास बाइक थी, जिसे वह लुढ़का कर ले जा रहा था। विजिलेंस नाके के नजदीक वह सड़क पर गिर गया और बाइक उसके ऊपर आ गिरी।

नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और नाके पर ले जाकर उसका पता पूछा। नशे में होने के कारण वह अपना पता भी नहीं बता पाया तो उससे बाइक के दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने दस्तावेज दिखाने से भी इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई।

मौके पर चौकी से पुलिस को बुलाया गया तो वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके साथ नाके पर मारपीट हुई, जिसमें उसके हाथ पर चोट आई। रात को किसी तरह उसे घर भेजा गया, क्योंकि वह नशे में था।
विज्ञापन


सुबह पुलिस चौकी में बुलाकर पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो सारा राज खुल गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत वापस ले ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें