फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 2014 के 9 बड़े हादसे, 46 जिंदगियां खत्म

Sat, 27 Dec 2014 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2014: पठानकोट के गांव कोटली के पास अपरबारी बिस्त दोआब नहर (यूबीडीसी) में नैनो कार गिरने से बच्चे समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। नहर से 4 लाशें बरामद की गई। सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे का कारण नहर के कच्चे रास्ते पर अंधेरा होना बताया गया। कार में सवार लोग गांव खोबा के रहने वाले थे। रेलवे से रिटायर्ड ड्राइवर गांव खोबा निवासी बलबीर सिंह पुत्र सुखदयाल सिंह सोमवार रात अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गांव तारागढ़ गए थे।

देर रात बलबीर अपनी पत्नी गुलशन (60), पोते साहिल (7) कर्णवीर  सिंह, भाई जगदीश सिंह (53), भतीजी दीक्षा (16) पुत्री रणबीर सिंह के साथ गांव वापस लौट रहे थे। कार से गुलशन कुमारी और बलबीर सिंह को  बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जगदीश और साहिल के शव फरीदानगर के पास बरामद किए गए।
विज्ञापन

पंजाब में बेकाबू ट्रक ने 8 लोगों को कुचला

जनवरी 2014:जालंधर में जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव काहनपुर के पास सुबह साढ़े 5 बजे सड़क क्रॉस करके ऑटो में बैठने जा रहे 8 लोगों को बजरी से लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

डेढ़ साल का बच्चा और एक प्रवासी युवक गंभीर घायल हो गया। मरने वालों में 5 लोग जगाधरी हरियाणा के रहने वाले थे और एक जालंधर का ऑटो चालक। मृतकों में एक परिवार के तीन लोग जिनमें राजू, उसकी पत्नी  लीला वती, बेटा राजा (7) शामिल थे। वहीं उनका डेढ़ साल का बेटा करण घायल हो गया। दूसरे परिवार से सोनू, उसकी पत्नी आरती की मौत हुई।

हादसे में छह लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। ऑटो ड्राइवर विनोद कुमार की टांगे पिस गई थीं। बाकी मृतकों में किसी के सिर पर तो किसी के हाथ-पांव पिस गए। एक डेढ़ साल का बच्चा और व्यक्ति तड़प रहे थे। एंबुलेंस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।

हादसे में कार में सवार 5 की मौत

अमृतसर से एयरपोर्ट रोड की तरफ जा रही इंडिका विजटा एचआर -36-पी-1728 रविवार देर रात हादसे की शिकार हो गई।

रात डेढ़ बजे गाड़ी किचलू चौक पर बने नए पुल पर चढ़ी तो पुल पार कर नीचे की तरफ आते ही तेज रफ्तार के कारण इनकी गाड़ी बिजली बोर्ड के दफ्तर के बाहर लगे पीपल के पेड़ से बेकाबू होकर टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गुरु अमरदास एवेन्यू, गौरव पुत्र हरबंस लाल निवासी इस्लामाबाद, प्रिंस सेठ पुत्र गुरशरन सेठ निवासी पुतली घर, गौरव शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी दशमेश एवेन्यू और राजेश कुमार पुत्र तरसेम लाल सवार थे।

हादसे में कार में सवार इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पांचों व्यक्ति फाइनेंस का काम करते थे और रविवार रात भी वह अपने काम निपटाकर लौट रहे थे।

हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

मई 2014: मोगा निहाल सिंह वाला के पास शुक्रवार दोपहर दूध के टैंकर और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और बेटे के अलावा महिला का सगा भाई भी है। मूल रूप में बाबा बकाला निवासी बलकार सिंह (55) रामपुरा फूल में अपने परिवार समेत रह रहा था और थर्मल पलांट में ठेकेदारी का काम करता था।

मृतक के रिश्तेदार गुरमीत सिंह गांव लोहगड़ (मोगा) ने बताया कि बलकार सिंह के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वे 29 अप्रैल को बाबा बकाला में अपने पिता की अंतिम रस्में पूरी करने बाद में शुक्रवार को अपनी पत्नी परमजीत कोर, बेटा रछपाल सिंह(25) और  साले दलबीर सिंह के साथ अपनी कार में रामपुरा फूल वापस आ रहे थे तो निहाल सिंह वाला (मोगा) गांव बौडे के पास उनकी कार की बरनाला से आ रहे दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो ट्रकों के बीच पिसी एंबुलेंस, 6 की मौत


Sep 6, 2014
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद पुराना बाईपास फ्लाईओवर पर एंबुलेंस द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुए हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं जबकि अन्य एक ड्राइवर है। हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर। राजपुरा निवासी हरीश कुमार को लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उनकी पत्नी, बहन और उसके दो बेटे एंबुलेंस में उन्हें चंडीगढ़ ले जा रहे थे। जीटी रोड से चुंगी नंबर-4 की ओर आ रहे एक ट्रक को एंबुलेंस ने तेजी से ओवरटेक किया लेकिन सामने से आ रहे बजरी से भरे ट्रक से टकरा गई और दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। एंबुलेंस में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से ट्रकों को पीछे तक एंबुलेंस से लाशों को बाहर निकाला।

हादसे में टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

Oct-14: पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित दीपक अस्पताल के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बीएमडबल्यू बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर कार हवा में उड़ते हुए नीचे सड़क पर गिरी और दो टुकड़ों में बंट गई।।

इससे कार सवार पार्क प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर सहित दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पार्क प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गगनदीप शर्मा और उसके दोस्त डुगरी धांधरा रोड स्थित हरजोत नगर निवासी रजत दुआ के रुप में हुई।

कार मालिक कृष्णा नगर निवासी अतुल बंसल गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन अतुल की हालत गंभीर बताई गई। थाना सराभा नगर के एसएचओ अरमिंदर सिंह ने कहा कि गगनदीप शर्मा की बहन चंडीगढ़ से आई हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद वह अपने बचपन के दोस्त रजत और अतुल के साथ घूमने के लिए चला गया।

दीपक अस्पताल रोड पर अतुल ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ा और पेड़ से टकरा कर हवा में उछलकर नीचे सड़क पर गिरी तो उसके दो टुकड़े हो गए। इससे पहले भी कार की रेस लगाने के चक्कर में अग्र नगर के पास बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू हो गई थी। जिसमें लायपुर स्वीट्स वालों के बेटे की मौत हो गई थी।

8 लोगों का परिवार खत्म

कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 8 व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मरने वालों में तीन व्यक्ति, दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल थे। दर्दनाक हादसे में एक पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

यह हादसा स्थानीय बरनाला मोगा रोड पर बरनाला जिला के गांव रामगढ के पास हुआ। इंडिका वीस्टा कार से 8 व्यक्ति, जिला बरनाला के गांव उप्पली से अपने एक रिश्तेदार की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह 5 बजे गांव उप्पली से वापस अपने गांव वलटोहा, जिला तरनतारन जा रहे थे।

रास्ते में बरनाला के गांव रामगढ के पास बरनाला-मोगा मुख्य रोड पर मोगा की तरफ से  बडी़ तेजी से आ रहे एक ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी और ट्रक कार पर चढ गया। इस भयानक हादसे में मरने वालों में बूटा सिंह पुत्र इंदर सिंह, बूटा सिंह की पत्नी बेअंती कौर एवं बूटा सिंह के बच्चे गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर निवासी बलटोहा की मौत मौके पर ही हो गई जबकि इनके साथ गए इनके रिश्तेदार रूप सिंह, हरजीत सिंह व परमजीत कौर निवासी जीरा भी मौके पर ही दम तोड़ गए।

बठिंडा में हादसा, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

दिसंबर 2014: गांव गुरथड़ी के पास शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया।

मृतकों की पहचान गुरतेज सिंह (30), बलविंदर सिंह (28), गुरपयार सिंह (22) और रविंदर सिंह (24) के तौर पर हुई है। सिकंदर सिंह (30) और विरसा सिंह (32) घायल हो गए। सभी युवक गांव पक्का कलां के निवासी हैं। थाना संगत पुलिस प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि सभी युवक एक आल्टो कार में हरियाणा के डबवाली मंडी से अपने गांव पक्का कलां आ रहे थे।

बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित गांव गुरथड़ी के पास एक ट्रक के साथ उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से कार के दो हिस्से हो गए जो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर जाकर घिरे। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप में घायल हो गए।

हादसे का शिकार हुए युवकों में 4 विवाहित थे जबकि दो की अभी शादी नहीं हुई थी। सभी युवक खेतीबाड़ी और कारपेंटर का काम  करते थे। हादसे के बारे जैसे ही गांव पक्का कलां में सूचना पहुंची तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

पटियाला में 4 जानें लील गया हादसा

दिसंबर 14: पंजाब के पटियाला स्टेट हाइवे पर गांव न्याल बाइपास चौक पर सोमवार सुबह पीआरटीसी बस और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार करीब 32 सवारियां घायल हो गईं।

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। एक नामी कंपनी की कारों की लोडिंग करके ले जा रहा ट्राला संगरूर से पातड़ां के न्याल बाईपास की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार ट्राला बाईपास से मुख्य सड़क पर चढ़ने लगा तो इसने पातड़ां से पटियाला की तरफ से जा रही पीआरटीसी की बस में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार गांव ढ़ाबी गुजरां निवासी गुरनाम सिंह (35), वहां से गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग बलदेव सिंह (72) निवासी गांव धूहड़ (पातड़ां) और ट्राला चालक रणधीर सिंह (45) निवासी गुरदासपुर की अपना बचाव करते समय ट्राले से छलांग लगाते समय सड़क पर गिरने से ट्राले के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।

घायल हुई परमजीत कौर निवासी गांव करौंदा थाना खन्नौरी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के वारिसों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें