फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत न्यूजीलैंड मैच में पकड़े गए सट्टे का सच, देखिए क्या थे कोडवर्ड?

Wed, 26 Oct 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मैच सट्टा
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मोहाली में हुए मैच के दौरान चली सट्टेबाजी का असली सच सामने आ गया। सट्टा खास कोडवर्ड से खेला गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीवी पर जो मैच चलता है। वह मैदान की अपेक्षा कुछ सेकेंड पीछे होता है।
विज्ञापन


ऐसे में वह देश में विभिन्न लोकेशन में बैठे अपने आकाओं को बैठकर सारी सूचनाएं देते थे। इससे उनके मालिक करोड़ों रुपये की चांदी करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें प्रत्येक मैच का पांच से दस हजार रुपये मिलता है।

इसके अलावा रहन-सहन, खाने-पीने और आने-जाने का खर्च अलग से मिलता है। आरोपियों ने बताया कि यह सारा खेल कोड वर्ड से चलता है। चौके को चॉकलेट व छक्के को सुपर कहा जाता है। इसके अलावा प्रत्येक रन को नाम दिया गया था। साथ ही सभी आरोपी अलग-अलग जगह पर बैठते थे।
विज्ञापन

सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात गिरफ्तार

मोहाली मैच - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पीसीए स्टेडियम से ही सट्टा लगा रहे थे। 

आरोपियों की पहचान राकेश वर्मा पश्चिमी मुंबई, अफजल महाराष्ट्र, गोविंद सरदाना व मुकेश कुमार हिसार, सुशील व सुनील गुजरात और दीपक सिंह दिल्ली के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 13ए,  सेक्शन-3, 67 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन

कई और लोगों के गिरफ्त में आने की उम्मीद

सट्टा
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कई और लोगों के गिरफ्त में आने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।

इसी बीच पुलिस ने पीसीए से चल रहे सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिए थे। मैच के दौरान कॉल करने वालों की लोकेशन निकालकर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही उनसे 15 मोबाइल बरामद किए। हालांकि

उनसे किसी भी प्रकार की नगदी बरामद नहीं हुई है। जिक्रयोग है कि इससे पहले जब एक दिवसीय मैच हुआ था तो पीसीए में कैटरिंग करने वाले को दबोचा था। जो टिकटें ब्लैक कर रहा था।

दो आरोपी सगे भाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनील और सुशील दोनों सगे भाई हैं। इसके अलावा पुलिस इनके अन्य लिंक की भी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें