फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

Mon, 23 Nov 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा में मौली जागरां के मछली मार्केट में सट्टेबाजों को पकड़ने गए मौली चौकी इंजार्ज समेत कई पुलिस कर्मियों की राजीव कालोनी के लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना देर रात की है। पुलिस के मुताबिक मौली चौकी इंचार्ज रोहतास को सूचना मिली थी कि मौली जागरां की मछली मार्केट में कुछ लोग सट्टा कारोबार कर रहे हैं। रोहतास अपनी टीम के साथ मछली मार्केट पहुंचे।

बताया गया है कि वहां पर राजीव कालोनी निवासी लंबल नामक व्यक्ति शराब पी रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसको वहां से भगाने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया। पुलिस के मुताबिक उसने रोहतास से हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना की जानकारी राजीव कालोनी में लंबल के पिता को दी तो वह उसने 15-20 लोगों के साथ पुलिस पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि राजीव कालोनी वालों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान रोहतास को चोटें आईं। इसी दौरान चौकी इंचार्ज जमीन पर गिर गए तो कालोनीवासियों ने उनको बंधक बना लिया और उठाकर राजीव कालोनी के भीतर ले गए। वहां उन्होंने रोहतास को जमकर पीटा और उनकी वरदी भी फाड़ दी।

चौकी ईंचार्ज को बचाने की कोशिश कर रहे वालंटियर नरेंद्र को भी पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इन लोगों को बचाने गए एएसआई बहादुर सिंह, एएसओ गुरमीत सिंह कांस्टेबल अमरीक आदि पर कालोनीवासियों ने पथराव किया और ये सभी घायल हो गए।

बाद में पुलिस रोहतास और नरेंद्र को लेकर मनीमाजरा अस्पताल गई जहां से उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए डाक्टरों ने सेक्टर 16 के जीएमएसएच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही विशेष पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें