हरियाणा में रेप की एक और घटना, 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। वो ऐसी हालत में मिली, देखकर महिला की चींख निकल गई।
घटना हरियाणा के रोहतक की है। पड़ोस में खेल रही बच्ची को 42 वर्षीय चार बच्चों का बाप सुरेंद्र उठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद बच्ची के निजी अंग से गंदी हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया।
ब्लीडिंग ज्यादा होने पर बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जांच शुरू कर दी है। वह सोनीपत जिले के बरौणा गांव का रहने वाला है।