फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा सड़क हादसाः घूमने निकली चार महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, तीन की मौत

Tue, 02 Oct 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुरबेदी/रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के रोपड़ में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये सभी महिलाएं घर से घूमने के लिए निकली थी। हादसा रोपड़ के नूरपुरबेदी-बलाचौर मुख्य मार्ग में स्थित गांव हियातपुर में हुआ। 

विज्ञापन


देर रात सैर के लिए निकली चार महिलाओं पर तेज रफ्तार पिकअप चढ़ गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद गांव हियातपुर की चार महिलाएं आशा (38) पत्नी किशन कुमार, मोनिका (28) पत्नी प्रमोद कुमार, आशा पत्नी महिंदर और सोनिया पत्नी संजीव कुमार सैर करने के लिए नूरपुरबेदी की तरफ से आ रही थी।

 इसी दौरान बलाचौर की तरफ से पापुलर से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर सैर के लिए निकली महिलाओं को कुचलते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक महिला को गाड़ी चालक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों ने घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल सिंहपुर में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने आशा, मोनिका और आशा पत्नी महिंदर को मृतक घोषित कर दिया, जबकि सोनिया को नूरपुरबेदी के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में किया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने हादसाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे पर विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह, विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, कांग्रेस के प्रवक्ता बरिन्द्र सिंह ढिल्लों, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री डॉ. रमेश दत्त शर्मा और समिति सदस्य नरिंदर बग्गा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें