सिरसा में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
भात भरकर लौट रहे परिवार के साथ सड़क हादसा हो गया और तीन लोगों की जान चली गई, वहीं हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा हरियाणा के सिरसा में हुआ।
गांव हंजीरा व नाथूसरी कलां के बीच शुक्रवार देर रात हुए कार एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक लोग गांव लुदेसर के रहने वाले थे और खेड़ी गांव में भात भरकर लौट रहा था।
मृतकों के नाम राकेश, लुदेसर के सुरजीत और राजस्थान के गांव बिराण निवासी नाहर सिंह बताया जा रहा है। वहीं राकेश का साला गोविंद व उसी के परिवार का जसवीर नामक युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर की।