पीड़ित प्रणव के अनुसार बदमाशों ने पहले उस पर ही फायर करने की कोशिश की थी लेकिन गोली नहीं चली। तुरंत ही एक के बाद एक तीन राउंड हवा में फायर किए और फिर बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। इससे वह उनका पीछा नहीं कर पाए। प्रणव के अनुसार गाड़ी से उतरने वाले तीन बदमाश थे। बदमाश भूरथला की तरफ तेजी से गाड़ी लेकर भागे। उसके बाद उसने रास्ते से किसी व्यक्ति को रोक कर उसके मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए।
बिना नंबर की थी कार
वारदात में इस्तेमाल की गई कार बिना नंबर की थी। इसके अलावा कार के आगे व पीछे नंबर प्लेट पर दिलबाग लिखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया वारदात में इस्तेमाल की गई कार चोरी की थी।
एक साल में हुई दो बड़ी वारदातों को नहीं सुलझा पाई पुलिस
कोसली में करीब एक साल पूर्व ज्वैलर्स व खन बिनौला व्यापारी के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूटपाट हुई थी। वारदात के बाद कोसली के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए है। इसके साथ ही करीब एक सप्ताह पूर्व कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पिस्तौल दिखाकर करीब 80 हजार रुपये की लूटपाट की गई थी। लेकिन पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
बदमाशों को जल्द काबू करेंगे: थाना प्रभारी
कोसली थाना के प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि लूट की वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।