फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, पठानकोट में दादा की गई जान, पोता घायल

Tue, 23 Jul 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला-सरहंद रोड पर सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मधु (45) निवासी सरहंद रोड अपने 16 साल के बेटे मोनू कुमार और मोनू के दोस्त अरुण कुमार (26) निवासी कृष्णा कालोनी अबलोवाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरहंद से पटियाला की तरफ आ रही थी। 

रास्ते में पटियाला-सरहंद रोड पर सैनी पेट्रोल पंप के नजदीक पटियाला साइड से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने अपने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में मधु, उसके बेटे मोनू और मोनू के दोस्त अरुण की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बस चालक गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मधु, उसका बेटा व बेटे मोनू का दोस्त अरुण तीनों शादी समागमों में वेटर का काम करते थे। हादसे के वक्त वह तीनों सरहंद में एक पैलेस में शादी समागम में काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर पटियाला लौट रहे थे।

बाइक की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे दादा-पोता मोटर साइकिल की चपेट में आ गए। हादसे में दादा फकीरचंद की मौत हो गई और पोता अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव नंगलभूर निवासी फकीरचंद अपने पोते अखिलेश के साथ अपनी जमीन से वापस घर की ओर आ रहे थे। 

सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घायल दादा-पोते को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फकीरचंद को मृत घोषित कर दिया। घायल पोते को निजली अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। टक्कर मारने वाले मोटर साइकिल सवार संजय कुमार गांव चकीली खेडा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ थाना नंगलभूर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें