फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप, 3 तस्करों को एसटीएफ और इंटेलीजेंस ने धर दबोचा

Sat, 29 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अधिकारी
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस तथा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर एक किलो 880 ग्राम हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और फेंसिंग पार खेत में दबाई गई थी। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर हेरोइन बरामद की गई है। उधर, थाना काउंटर इंटेलीजेंस ने उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि एसटीएफ के डीएसपी बॉर्डर जोन कृपाल सिंह व एसआई रजवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू सिंह उर्फ सोनू पुत्र काला सिंह निवासी निहाला किलचा थाना सदर फिरोजपुर जिला फिरोजपुर, गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र जगीर सिंह निवासी वाहगेवाला सदर फिरोजपुर व गुरजीत सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी पीर इसमाइल खां तस्करी का धंधा करते हैं और पाक से हेरोइन मंगवाते हैं। इस सूचना पर उक्त तीनों को आलमके सत्संग घर के समीप काबू करके पूछताछ की गई। 

पूछताछ के दौरान उक्त तीनों तस्कर पाक से हेरोइन मंगवाने की बात स्वीकार कर ली। तस्करों की निशानदेही पर कंटीली तार के पार बीएसएफ के सहयोग से बीओपी गट्टीबिसोके गेट-228 एम पिलर नंबर 228-02 के क्षेत्र से किसान गुरमेज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी प्रभात सिंह वाला उताड़ थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का के खेत में लगी मोटर के पास पड़े पानी वाले गड्डे के नीचे छिपाकर 14 पैकेट हेरोइन रखी थी, जो बरामद की गई। हेरोइन का वजन 1 किलो 880 ग्राम था। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पाक तस्कर मिर्जा ने हेरोइन भेजी थी, जो अमृतसर जानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें