फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में एक साथ मिले 3 शव, पति-पत्नी और बच्चा, जानिए क्या हुआ?

Sun, 11 Dec 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में एक घर से मिले एक साथ तीन शव
विज्ञापन
पटियाला के राजपुरा में घर से एक साथ तीन शव बरामद हुए हैं, पति-पत्नी और उनके बच्चे का। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है सबकी मौत गैस चढ़ने की वजह से हुई होगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुबह करीब 7 बजे उनसे मिलने के लिए रिश्तेदार पहुंचे तो रिश्तेदारों ने दरवाजा खटखटाने के अलावा फोन करने पर भी किसी तरह का रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते रिश्तेदारों ने कस्तुरबा पुलिस चौकी को सूचित कर दिया।

चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचाने के बाद दरवाजे की कुंडी तोड़ कर अंदर गए तो देखकर हैरान रह गए। अंदर रमेश कुमार, उसकी पत्नी पूनम के अलावा उसका बेटा भी बिस्तर पर मृतक पड़े थे।
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैस लीकेज की वजह से तीनों की मौत हुई होगी, लेकिन जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे में था धुआ-धुंआ और बिस्तर पर पड़े थे तीनों शव

पटियाला में एक घर से मिले एक साथ तीन शव
मृतक रमेश के साढू संदीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी व हाल आबाद गुरु अमरदास कालोनी का रहने वाला रमेश कुमार (23) अपनी पत्नी पूनम (21) बेटे राजकुमार (9 महीने) के साथ किराये के मकान में रह रहा था।

13 साल से वह यहां पर रह रहा था। उसने पिछले दो दिनों से समोसे की रेहड़ी लगाने का काम शुरू किया था। इससे पहले वह किसी हलवाई के पास काम करता था। शुक्रवार सुबह भी उसे किसी जगह पर समोसे का काम शुरू करना था। इसके लिए उसने मुझे भी सवेरे सवेरे आने को कहा था, लेकिन जब वह सवेरे पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

अनहोनी की आंशका से उसे दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि अंदर धुंआ धुंआ हो रखा था। तीनों लोग बिस्तर पर पड़े थे। यह देखकर उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंची तो पता चला कि चूल्हे पर आलू उबलने के लिए रखे गए थे, जिनके कारण हादसा हो सकता है। क्योंकि कमरे का दरवाजा और खिड़कियां बंद थी तो गैस के कारण दम घुट गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें