सोनीपत में रंजिश के चलते तीन बच्चों का अपहरण
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। दो गंभीर हालत में मिले, वहीं एक अभी तक लापता है। मामला सोनीपत के गांव कबीरपुर का है। अपहरण के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। घायल मिले बच्चों का इलाज चल रहा है, वहीं लापता बच्चे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि दोनों बच्चों की हालात नाजुक बनी हुई है। उनके सिर में गहरी चोटें लगी हैं।
परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया
सोनीपत में रंजिश के चलते तीन बच्चों का अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक ही परिवार के तीन बच्चों दीपांशु, आर्यन और अमन का अपहरण कर लिया गया। सवेरे जैसे ही घरवालों को इसका पता चला, उन्होंने खोजबीन शुरू की। गांव भर में तलाश करने पर भी बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने छापेमारी की तो दो बच्चे अमन उम्र 11 साल और आर्यन उम्र 8 साल गंभीर रूप से घायल मिले। उनके सिर में तेजधार हथियार से चोटों के निशान थे। वहीं, 4 साल का दीपांशु का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्चों के परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया है।