फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख की घूस लेते 3 एक्साइज अफसर गिरफ्तार, CBI ने यूं बिछाया था जाल

Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
सीबीआई ने जाल बिछाकर सेट्रल एक्साइज के तीन अफसरों को तीन लाख रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार रात को सीबीआई की टीम ने सेंट्रल एक्साइज के तीन अधिकारियों को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


इनमें दो सुपरिंटेंडेंट जबकि एक इंस्पेक्टर है। दो अधिकारी गुड़गांव में तैनात बताए जा रहे हैं। आरोप है कि ये अफसर फैक्ट्री मालिक पर ऑडिट के नाम पर नौ लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे और तीन लाख रुपये लेने के लिए तैयार हो गए। शिकायत पर पहुंची सीबीआई टीम ने तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी थी।

दिल्ली के रहने वाले दीपक की ओर से चंडीगढ़ में सीबीआई के पास शिकायत की गई थी कि उनकी राई में स्थित मेटल बनाने की फैक्ट्री का ऑडिट हो रहा है और उनसे सेंट्रल एक्साइज में तैनात सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार और अजय कुमार के अलावा इंस्पेक्टर रविंद्र ने रिश्वत में 9 लाख रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया

घूस लेते हुए गिरफ्तार - फोटो : demo pic
शिकायत के आधार पर ही चंडीगढ़ सीबीआई ने तीनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। फैक्ट्री मालिक ने तीनों अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें तीन लाख रिश्वत पर राजी कर लिया। उन तीनों को फैक्ट्री मालिक ने राई स्थित फैक्ट्री में सोमवार देर शाम बुला लिया।

तीनों ने वहां पहुंचकर तीन लाख रुपये लिए तो टोह ले रही सीबीआई की टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर तीनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए सेंट्रल एक्साइज के दो अधिकारी गुड़गांव तो एक सोनीपत में तैनात बताया जा रहा है। सीबीआई की टीम ने फैक्ट्री के अंदर देर शाम कार्रवाई शुरू की जो आधी रात बाद भी चलती रही।

इस दौरान किसी को ना फैक्ट्री से बाहर जाने दिया गया और ना अंदर आने दिया गया। चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के एक अधिकारी ने सेंट्रल एक्साइज के उपर्युक्त तीन अधिकारियों के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की पुष्टि की है। हालांकि इस मामले में देर रात तक सीबीआई की टीम कार्रवाई करने में लगी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें