फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः कुरुक्षेत्र में ट्राले ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत, एक पीजीआई रेफर

Sun, 17 Mar 2019 10:49 AM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुरुक्षेत्र जिले के गांव बड़शामी के पास वाली सड़क पर हुआ। ट्राले ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर गांव के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए।

विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। घायलों का हालचाल जानने के लिए पुलिस अस्पताल भी पहुंची। मरने वाले और घायल यमुनानगर निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सन्नी, 23 वर्षीय अलीम अहमद, 24 वर्षीय यश टंडन और 22 वर्षीय रोहित शामिल हैं। चारों यमुनानगर के पुराना हमीदा के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। इनका फाइनेंस का काम है। हादसे का शिकार हुए पांच युवकों में से रोहित ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, वह मृतक यश टंडन की बुआ का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन


रोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था। यश टंडन की एक वर्षीय व तीन वर्षीय दो बेटियां हैं। शनिवार को यश अपने दोस्तों के साथ दिल्ली गया था। रविवार सुबह चार बजे जब यह लोग दिल्ली से यमुनानगर के लिए रवाना हुए तो इनके साथ रोहित और दिल्ली रामा विहार वासी उसका दोस्त सुनील भी था। पांचों ऑल्टो कार में सवार निकले थे।

सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे गांव बड़शामी के समीप पहुंचे तो तेज गति से सामने से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। तीन युवकों की मौके पर जान चली गई और एक ने पीजीआई जाते हुए दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भिजवाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें