फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: बैंक में घुसे चोर, कैश नहीं निकाल पाए तो कंप्यूटर ले गए

Mon, 06 Feb 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चोर गिरोह के सदस्यों ने थाना सलेम टाबरी से कुछ ही दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में सेंध मारी कर दी। चोर बैंक में घुस कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए लेकिन कैश नहीं निकाल पाए। काफी मशक्कत के बाद जब कैश नहीं मिल पाया तो चोर बैंक के अंदर से कंप्यूटर ही ले गए। घटना का पता उस समय चला जब बैंक के अधिकारी बैंक आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना सलेम टाबरी के कुछ दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला है। उसके साथ सूर्या हौजरी है। रविवार देर रात चोर सूर्या हौजरी में घुसे। वहां मोबाइल चोरी करने के बाद चोर दीवार पर लगी खिड़की के शीशे तोड़कर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। 

जाते हुए चोर बैंक से दो नए कंप्यूटर चुरा ले गए। बैंक पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। खिड़कियों पर कोई कुंडी ना होकर सिर्फ जाली लगी हुई थी। जांच अधिकारी दीदार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। चोर स्ट्रांग रूम तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। वह सिर्फ कंप्यूटर चुरा ले गए है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें