सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया चोर
- फोटो : अमर उजाला फाइल
पड़ोस के घर से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सेक्टर 27 निवासी सागर शर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित तरुण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को करीब 4 बजे कुछ गिरने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उठकर देखा तो तकिये के पास रखा उसका मोबाइल गायब था। बाहर निकल कर देखा तो आरोपी मोबाइल चुराकर भाग रहा था। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें आरोपी साफ दिख रहा था। पीड़ित सेक्टर 22 में मोबाइल की दुकान पर काम करता है और सेक्टर 27 में किराए पर रहता है। आरोपी भी तीन चार घर छोड़कर वहीं किराए पर रहता है।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी मूल रूप से कपूरथला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।