राबस्सी रोड पर स्थित गांव बडौना कलां बस स्टाप पर स्थित मार्केट में चोरों ने छह दुकानों के शटर तोड़ हजारों की नकदी चोरी कर ली। हलवाई का काम करने वाले दुकानदार रामजीलाल व रामकुमार, इलैक्ट्रिकल की दुकान करने वाले संजीव कुमार, करियाना वाले श्याम राणा, नाई की दुकान वाले टोनी व डीजे वाले जिमी ने बताया कि वह सब रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे, लेकिन सुबह दुकानों के शटर खुले व ताले टूटे हुए थे।
पीड़ितों ने चोरी की शिकायत रायपुररानी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। रायपुररानी में दस दिन दुकानदार जितेंद्र सैनी, ताज मोहम्मद, चेतन, दिनेश कुमार, कुलदीप सैनी, राहुल बडोना, शशिकांत, संजीव टोडा ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा तो रोष प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी वृषभान ने बताया कि शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम के अलावा सीआईए इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने भी जांच की है।