फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने आराम से खाई किवी, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर से ले उड़े लाखों का सामान

Sun, 11 Feb 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
Mohali theft
विज्ञापन
एक हफ्ते में मटौर थाने एरिया में चोरों ने तीसरी बार बंद घर को निशाना बनाया है। इस बार रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर को निशाना बनाया गया है। चोर घर से कई एटीएम कार्ड, हजारों की नकदी, महंगे कैमरे और लाखों के गहने ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के फ्रिज खोल कर उसमें पड़े फल भी खाए। वारदात के बारे में उस समय पता चला जब मकान मालिक शनिवार को घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तुरंत इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक कुलदीप सिंह रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट एकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ आठ फरवरी को पिता के पास खरड़ गए थे। जबकि उनका बेटा विदेश में है। शनिवार को जब वह लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा पड़ा है और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से उनके घर में चोरी हुई है, उससे लगता है कि चोर काफी हाईटेक थे, क्योंकि चोर उनके घर से जो इलेक्ट्रॉनिक चीजें लेकर गए हैं, उनकी लीडों को सावधानीपूर्वक निकाला गया है।

घर के बाहर पड़ी अखबार बनी चोरी की वजह

Mohali theft
आर्टिफिशियल ज्वैलरी छोड़ी, असली अपने साथ ले गए
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर की अलमारियां तोड़कर सारी ज्वैलरी निकाली। इसके बाद उसकी अच्छी तरह से पड़ताल की। इस दौरान चोर इसमें से सोने-चंादी की ज्वैलरी साथ ले गए और आर्टिफिशियल वहीं छोड़ गए।

चोर काफी समय तक रहे घर पर
जिस प्रकार से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि चोर काफी देर तक घर के अंदर रहे। उन्होंने घर के एक-एक सामान की चेकिंग की। जो सामान उन्हें अच्छा लगा, उसे ले गए।

घर के बाहर पड़ी अखबार बनी चोरी की वजह
घरवाले जब ताला लगाकर बाहर चले गए तो उसके बाद घर के बाहर कई दिनों तक अखबार पड़ी रही। इससे चोरों को आभास हो गया कि घर में कोई नहीं है, इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा अपराध, मटौर थाना फेल

Mohali theft
लगातार बढ़ रहा अपराध, मटौर थाना फेल
मटौर थाना के अधीन पड़ते फेज-7 में चोरियां और अपराध के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इस पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। बीते हफ्ते चोरों ने बंद पड़ी एनआरआई कोठी को निशाना बनाया था। यहीं नही इसके बाद दो नकाबपोशों ने बैंक कर्मचारी दंपति को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश की थी।

हालांकि महिला की होशियारी से लूट की वारदात बच गई थी। इसके बाद जीरकपुर में गन प्वाइंट पर लूटी गई फार्च्यूनर भी मोहाली के फेज-7 से बरामद हुई और आरोपी भी दबोचे गए थे। जबकि फेज-7 की मटौर थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इसी तरह फेज-7 में सफेद जेन कार में सवार लोगों ने मटौर थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर छह दुकानों के ताले तोड़कर सामान ले गए थे।

चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी तरह मोहाली फेज-3बी2, 7 में भी नामी इमिग्रेशन कंपनियां लोगों को लूट कर भाग रही है और थाना मटौर पुलिस सिर्फ मामला दर्ज करने तक ही सीमित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें