फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Sun, 21 Feb 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में शनिवार को रात लाखों की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार बुड़ैल स्थित हाउस नंबर-631 के मकान मालिक गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना कि तरह वह शनिवार रात करीब 11:30 बजे डिनर करके सो गए।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे जब नींद खुली तो उन्होंने देखा कि अलमारी वाले कमरे का दरवाजा खुला था। वहां पूरा सामान बिखरा था। पीड़ित के अनुसार घर से पांच हजार कैश सहित हजारों की ज्वेलरी चोरी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर बुड़ैल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी वारदात मलोया, डड्डूमाजरा स्थित हाउस नंबर-315 में शनिवार को देर रात हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर से 20 हजार नगदी, हजारों रुपये की ज्वेलरी, एक गैस सिलेंडर और कलाई घड़ी चोरी हुई है।
विज्ञापन


मलोया थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। बता दें कि इससे पहले भी एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस वारदात को सुलझाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें