फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के घर समेत तीन में किया चोरों ने हाथ साफ

Sun, 05 Jan 2014 10:30 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-11 में चोरों ने एक बार फिर दशहत फैला दी है। शुक्रवार को चोरों ने एक साथ लगते दो घरोें को निशाना बनाया। चोर वहां से सोने के गहने एवं लैपटॉप चोरी करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि चोर हेलमेट पहने हुए थे। ऐसे में उन्हें पकड़ने में मुश्किल आ रही है। वहीं चोरों ने पूर्व मंत्री की खरड़ के सन्नी एन्क्लेव स्थित कोठी में भी हाथ साफ किया।

जानकारी के मुताबिक चोर बाइक पर आए थे। पहले चोर फेज-11 स्थित मकान नंबर 480 के बाहर पहुंचे। बड़े आराम से बाइक को घर के बाहर साइड में लगाया।

साथ ही घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन उन्होंने अपने हेलमेंट नहीं उतारे। उनकी यह सारी वारदात कैमरे में कैद हो गई।

पूर्व पार्षद अमरीक सिंह तहसीलदार ने बताया कि यह मकान बेअंत सिंह का है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये के करीब नगदी और सोने के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोर ने साथ लगते मकान नंबर 481 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से घर के किराएदारों के कमरे का ताला तोड़कर चोर लैपटाप और कुछ सोने के गहने चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा जांच के बाद आसपास पूछताछ भी की गई। हालांकि फेज-11 पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार मुहिम चला रही है। लेकिन अभी तक चोर पकड़ से बाहर बताए जाते हैं।

इससे पहले चोरों ने फेज-3ए में बंद पड़ी कोठी में वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोर कोठी से गहने, ज्वलेरी, पानी की टूटियां एवं बिस्तर तक ले गए थे।

पंजाब के एक पूर्व मंत्री की सन्नी एन्क्लेव स्थित कोठी से चोर बाथरूम एवं किचन की लगीं कीमती टोंटियां चुरा ले, गए। पुलिस ने उनके पड़ोसी सोहन सिंह सोहल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि पूर्व मंत्री की कोठी खाली पड़ी है।

उसकी चाबियां देखरेख के लिए उनके पास ही रहती हैं। दो जनवरी की रात अज्ञात चोर ने कोठी के ताले तोड़कर दो बाथरूम एवं एक किचन की फिटिंग चुरा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तालाबंद घर से लाखों के गहने चुराए
खरड़। शिवालिक सिटी के एक तालाबंद मकान के ताले तोड़ चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।

पुलिस के अनुसार शीतल कुमार सैमसंग कंपनी में सेल्स प्रबंधक है, जो गुड़गांव में तैनात हैं। वह 23 दिसंबर को परिवार सहित घर को तालाबंद कर गुड़गांव गया थे।

दो जनवरी को जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पत्नीन के गहने एवं अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें