फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर ने साथियों की मदद से दो परीक्षार्थियों को पीटा

Tue, 10 Dec 2013 08:44 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा कॉलेज में परीक्षा के दौरान हुई तकरार के बाद लेक्चरर ने कुछ विद्यार्थियों के साथ मिलकर डिप्लोमा कर दो विद्यार्थियों को पीट दिया।
विज्ञापन


घायल विद्यार्थियों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल विद्यार्थियों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता गांव धमधाना, कुराली निवासी गुरजंट सिंह के अनुसार वह दोआबा कॉलेज सहौड़ा में पढ़ता है। छह दिसंबर को अपने सहपाठी सुखजिंदर सिंह के साथ परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में लेक्चरर वरिंदर सिंह सिद्धू की ड्यूटी थी। उन्होंने उनसे सीट बदलने के लिए कहा। इस दौरान तकरार हो गई। वह पेेपर देकर बाहर आ गए तथा कॉलेज के मैदान में बैठकर अन्य दोस्तों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच लेक्चरर वरिंदर सिंह सिद्धू उनके पास आए और कहने लगे कि मैदान में क्यों बैठे हो। उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने अन्य साथी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, जतिंदर सिंह, अरुण, यशप्रीत, गुरजंट सिंह एवं हैप्पी को बुला लिया।

इन सभी ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। शोर होने पर हमलावर भाग गए।

पुलिस के अनुसार घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल कराया गया है। आरोपी वरिंदर सिंह सिद्धू तीन माह पूर्व ही इसी कॉलेज से पास आउट होकर पढ़ा रहे हैं।

जबकि उनके अन्य साथियों में कुछ पास आउट विद्यार्थी हैं तथा कुछ फाइनल ईयर में डिग्री कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें