पुलिस डेढ़ साल बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई तो शिकायतकर्ता ने खुद ही उसे बुड़ैल गांव से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोप है कि उसने कार ठीक करने के एवज में 35 हजार रुपये भी ले गए और बाद में दुकान बंद कर फरार हो गया। पीड़ित को न कार मिली और न ही पैसे।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गांव बुड़ैल निवासी अफसर अली ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसकी इंडिका कार का इंजन खराब हो गया था।
वह अपनी कार ठीक कराने के लिए सेक्टर-48 में दुकान मालिक मलोया निवासी राजकुमार को 35 हजार रुपये दिए, लेकिन राजकुमार ने न तो पैसे लौटाए और न ही कार।
वह दुकान बंद कर फरार हो गया। उसने पुलिस मुख्यालय में आरोपी की शिकायत भी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, उसने खुद ही आरोपी राजकुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वह कबाड़ी का काम कर रहा था। आरोपी को पहले बुड़ैल पुलिस के पास लाया गया, लेकिन मामला सेक्टर-31 थाने का होने के चलते उसे वहां की पुलिस के हवाले कर दिया गया।