फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत मर्डरः आतंकी तारा 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 18 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा को पटियाला कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तारा को आज पटियाला की अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि तारा को बीती 5 जनवरी को पंजाब पुलिस को टीम ने थाईलैंड में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार रात को आतंकी जगतार सिंह तारा को थाईलैंड ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार तारा की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी राजपुरा राजिंदर सिंह सोहल गत 13 जनवरी को बैंकाक पहुंच गए थे। उन्होंने तारा को भारत लाने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों से आवश्यक तालमेल स्थापित किया। इसके बाद 15 जनवरी को डीएसपी काउंटर इंटेलिजेंस तजिंदरजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भी बैंकाक पहुंची। प्रशासकीय कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को थाईलैंड ने जगतार सिंह तारा को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।

ध्यान रहे कि तारा गत 5 जनवरी को थाईलैंड में गिरफ्तार हुआ था। यह सारा ऑपरेशन अगस्त 2014 में आरंभ हुआ था, जब पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने जगतार सिंह तारा के थाईलैंड में होने का पता लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुड़ैल जेल से हुआ था फरार

थाईलैंड की एक अदालत ने गत 7 जनवरी को उसके भारत प्रत्यर्पण के आदेश सुनाए थे। पंजाब पुलिस तारा के जल्द प्रत्यर्पण के लिए केंद्रीय एजेंसियों और थाईलैंड के अधिकारियों से निरंतर संपर्क रखे हुए थी। इसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई शुक्रवार को संपूर्ण हुई।

तारा अपने अन्य साथियों हवारा, भ्यौरा के साथ 2004 में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से सुरंग बनाकर फरार हो गया था। सीबीआई के निवेदन पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था।

बता दें कि चंडीगढ़ सचिवालय परिसर में आत्मघाती हमले में 31 अगस्त, 1995 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या हो गई थी। इस धमाके में कुल 17 लोगों की जान गई थी। तारा इस सारे घटनाक्रम के सूत्रधारों में से एक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें