फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका, पठानकोट एयरबेस के आसपास सर्च अभियान

Thu, 23 Jun 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में सर्च अभियान के दौरान गुज्जरों से पूछताछ करती पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
संसद की स्थाई समिति की ओर से फिर से पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर किए जाने के बाद जिला पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 5:30 बजे एसएसपी की अगुवाई में अफसरों समेत करीब 300 महिला, पुरुष पुलिस मुलाजिमों ने एयरबेस के आसपास के गांवों सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। 

एसएसपी राकेश कौशल के नेतृत्व में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सुबह 5:30 बजे सर्च अभियान शुरू किया गया। सर्च अभियान में एसपी गुुलनीत सिंह खुराना, डीएसपी सिटी मनोज, लेडीज विंग इंचार्ज इंद्रबीर कौर, डीएसपी रंजीत सिंह, एसएचओ कानवां, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर दो, एसएचओ सदर के साथ 300 पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


इस दौरान गांव धीरा, अकालगढ, बेली महंता, एमा चंादा, ताजपुर, दरसोपुर, पंजोपुर, सीबली, सीबली जट्टा, फतेहगढ़, गुज्जरों के डेरों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर तलाशी ली गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उनके मोबाइल नंबर भी लिए। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि संसद की स्थाई समिति के चेयरमैन ने बयानों के बाद यह सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया जिस पर हमें संदेह होता है, हम उसकी फोटो व मोबाइल नंबर अपने पास दर्ज कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके। एसएसपी ने बताया लोगों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ, आर्मी, पंजाब पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी व्यक्ति पर संदेह होता है तो वह 100 नंबर पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर समय सतर्क है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें