फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली नहीं की तो किराएदार को गोली मारी

Wed, 02 Jul 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के भाई ने बुधवार को मकान खाली कराने के विवाद को लिए किराएदार चेतन भल्ला को गोली मार दी। गोली चेतन भल्ला की बांयी टांग में लगी और वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


हमलावर गोली मारते ही मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने चेतन को शहर के कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया। दूसरी ओर जानकारी मिलते ही पीसीआर 11 मौके पर पहुंच गई। मकान बंद पड़ा होने के बावजूद पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे।

डाक्टरों के अनुसार गोली चेतन की बायीं टांग से आरपार निकल गई है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। चेतन के घायल होने की खबर पर उसके परिवार और पहचान के सैकड़ों लोग मेडिकल कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल घायल चेतन के परिजनों ने बताया मकान मालिक जगमाल मूलतया गांव संघोई का रहने वाला है। वह वर्तमान में महाराष्ट्र में नासिक में रहता है। उसका छोटा भाई गांव संघोई निवासी रघुबीर चार साथियों के साथ बुधवार को करीब सवा एक बजे बसंत बिहार की गली नंबर एक के मकान संख्या 132 ए पर आया और उस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान मकान के बाहर हमलावरों के करीब 20 से 25 साथी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चेतन पर हमला मकान खाली कराने को लेकर किया गया है। वह कुरुक्षेत्र में फास्ट फूड का काम करता है और इस मकान में बीवी बच्चों के साथ रहता है। पूरा मकान किराये पर उनके पास है। इसका अक्टूबर महीने तक का एग्रीमेंट है।

दो दिन पहले मकान मालिक का लड़का राहुल और रघुबीर का बेटा उसे मकान खाली नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर गए थे। बुधवार को उस पर हमला बोल दिया गया है।

उधर, थाना सदर पुलिस के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा चिकित्सकों ने चेतन को अनफिट घोषित किया हुआ है। इस कारण अभी मामला दर्ज नहीं हो सका है, लेकिन गोली चलने की घटना होने के कारण पुलिस हमलावरों को दबोचने के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें