फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने युवतियों से की शर्मनाक हरकत

Sat, 10 Jan 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसवाले ने पार्क में सैर कर रही युवतियों के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की कि जानकर आप चौंक जाएंगे। फेज-9 में वीरवार रात उस समय माहौल गर्मा गया जब एक पुलिसकर्मी ने पार्क में सैर कर रही दो लड़कियों से गाली गलौच व छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस मुलाजिम जबरदस्ती पर उतर आया। इसके बाद लड़कियों ने शोर मचा दिया और इलाके के लोग इकट्ठे हो गए।

यह देख कर पुलिस मुलाजिम डरकर फेज-9 मंदिर में घुस गया। मौके पर पुलिस पार्टी व इलाके के लोग पहुंच गए। साथ ही पूरी रात ड्रामा चलता रहा। आखिर में शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मामला गलतफहमी का निकला, समझौता

जानकारी के मुताबिक फेज-9 में एक निजी अस्पताल में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर तैनात अपनी बहन के साथ घर के बाहर पार्क में सैर कर रही थी। इसी बीच पुलिस की वर्दी में पार्क में बैठे पुलिसकर्मी ने उन्हें कमेंट शुरू कर दिए। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती पर उतारू हो गया। फिर दोनों लड़कियों ने शोर मचा दिया।

जैसे ही लोग इकट्ठे हुए पुलिसकर्मी फेज-9 के मंदिर में घुस गए। मौके पर वूमेन हेल्पलाइन को फोन कर दिया और मौके पर पुलिस पार्टी भी पहुंच गई। संपर्क करने पर एसपी सिटी आशीष कपूर ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाली कोई बात नहीं थी। मंदिर की धर्मशाला में ठहरे मुलाजिम पार्क में बैठे बातें कर रहे थे।

इसी बीच बातचीत के दौरान मुलाजिमों ने एक दूसरे को कुछ गलत कह दिया। जो कि लड़कियों को लगा कि उन्हें कहा है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि मामला गलतफहमी का है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि समूह कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर बढ़िया व्यवहार करें। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें