फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में फंसे पेक के दो बड़े अधिकारी

Sat, 07 Dec 2013 04:53 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जानी मानी इंजिनियरिंग यूनिवर्सिटी पेक के पूर्व डायरेक्टर मनोज दत्ता और मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर एएम कालरा के खिलाफ सेक्टर 11 थाना पुलिस ने चार साल बाद छेड़छाड़, नाम बदनाम और बेइज्जत करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसोसिएट महिला प्रोफेसर की शिकायत पर कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने केस रजिस्टर किया। पूर्व डायरेक्टर मनोज दत्ता अब दिल्ली आईआईटी कैंपस में रहते है जबकि एएम कालरा सेक्टर 44 में रह रहे है। अब पुलिस दोनों को तलब करेगी।

पेक  की एसोसिएट महिला प्रोफेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  2009 में सिविल विभाग के एचओडी (मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर) आदित्य मोहन कालरा ने किसी बहाने से उन्हें चैंबर में बुलाया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो चुप रहने की धमकी दी। उसके बाद कालरा ने पेक के परिसर में ही उन्हें अश्लील शब्द बोले। उन्होंने मामले की शिकायत पेक के डायरेक्टर मनोज दत्ता को दी।

डायरेक्टर मनोज दत्ता ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और एएम कालरा को बचाने में लग गए। डायरेक्टर दत्ता और कालरा ने मिलकर क्लास में न पढ़ाने का बहाना बनाकर एक अक्तूबर 2010 को उसे निलंबित कर दिया। सात जुलाई 2011 को उसे बहाल किया गया।

सितंबर 2012 में दी थी शिकायत
एसोसिएट महिला प्रोफेसर छह सितंबर 2012 को दत्ता और कालरा के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील शब्द बोलने की शिकायत दी।

17 अगस्त 2013 को उन्होंने अपने केस का स्टेटस पूछा और आईजी आरपी उपाध्याय को सारी घटना की जानकारी दी। उन्होंने जांच करने के लिए डीएसपी आशीष कपूर को कहा।

मामले में सारे सबूत देखने के बाद पुलिस ने दत्ता और कालरा पर मामला दर्ज करने के लिए कानूनी राय मांगी।

डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर ने बताया कि एसोसिएट महिला प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने पेक के पूर्व डायरेक्टर मनोज दत्ता और मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर एएम कालरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें