फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई आ रही बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन बस में कटे

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
पीजीआई में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं से बस में चढ़ने के दौरान उनके गहने उतारने के मामले थम नहीं रहे हैं। एक नए मामले में पीजीआई आई बुजुर्ग महिला के हाथ से बस में अज्ञात महिलाओं ने सोने के कंगन काट लिए। खरड़ बस स्टैंड पर उतरने के बाद महिला को वारदात के बारे में पता चला। अगले दिन पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार खरड़ निवासी शीला सिंह ने बताया कि वह वीरवार को पीजीआई के ओपीडी में आई थीं। इसके बाद वह पीजीआई बस स्टैंड से खरड़ के लिए बस पकड़ी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बस में चढ़ने के दौरान दो महिलाओं ने उनके साथ धक्का मुक्की की थी। पीड़िता को शक है कि इसी दौरान उन महिलाओं ने ही उनके कंगन निकाले होंगे। शीला सिंह खरड़ पहुंच गईं। वहां बस स्टैंड पर उतरने के बाद देखा कि उनके हाथ से सोने के दोनों कंगन गायब थे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
पीजीआई बस स्टैंड पर महिलाओं के साथ गहने काटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ इसी तरह बस में गहने चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने इसी प्रकार के एक मामले में पंजाब की दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह के गैंग के पास एक विशेष तरह का छोटा सा कटर होता है। जिसे सोना-चांदी के गहनों पर लगाते ही उसको तुरंत काट देता है। आरोपी महिलाएं भीड़ भाड़ वाली बसों में आसानी से गहने काट कर उतर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें