फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की छात्रा नकल करते पकड़ी गई तो बोली, सुसाइड कर लूंगी

Thu, 26 May 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एग्जाम में नकल करती पकड़ी गई युवती से पूछताछ करते सुपरिटेंडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) में बुधवार इंजीनियरिंग की छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ने जब छात्रा के खिलाफ नकल का केस बनाना शुरू किया तो उसने सुसाइड की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


छात्रा के इतना कहते ही एग्जामिनेशन हाल में हलचल मच गई। शिक्षक ने छात्रा की धमकी के बाद  मामले में कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। उधर मामले में जांच कमेटी ने भी दोपहर बाद मीटिंग कर छात्रा पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया। 

घटना बुधवार यूआईईटी के ब्लॉक नंबर 2 में डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशनल की है। यहां पर बने एग्जामिनेशन सेंटर में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) चौथे सेमेस्टर का परीक्षा चल रही थी। ब्लॉक के कमरा नंबर 11 में ड्यूटी इंचार्ज ने एक छात्रा को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


छात्रा के काफी अनुरोध पर पहली बार उसे लिखित में माफीनामा लेकर े पेपर देने की अनुमति दे दी गई। लेकिन कुछ देर बाद फिर से छात्रा ने पर्ची से पेपर करना शुरू कर दिया। ड्यूटी दे रहे शिक्षक ने छात्रा के खिलाफ नकल का मामला बनाना शुरू कर दिया। बस इतना देखते ही छात्रा रोने लगी और शिक्षक को नकल का केस बनाने पर सुसाइड करने की धमकी दे डाली। छात्रा ने पेन से हाथ की नस काटने की कोशिश भी की। 

इस घटना के बाद पूरे यूआईईटी कैंपस में हलचल मच गई। एग्जामिनेशन इंचार्ज डा.सुनील अग्रवाल और पूनम सूद ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। काफी देर तक छात्रा और शिक्षकों के बीच कहासुनी भी होती रही। उधर, मामले में तुरंत जांच कमेटी बिठा दी गई। छात्रा द्वारा सुसाइड की धमकी को देखते हुए मामले को रफादफा कर दिया गया। 
 
छात्रों ने नकल करने में की मदद
 छात्रा को नकल कराने में कुछ छात्रों ने मदद की है। सूत्रोंके अनुसार छात्रा को पर्ची उसे टायलेट के बहाने परीक्षा केंद्र से बाहर आने पर तीन चार छात्रों ने दी थी। जानकारी अनुसार तीन चार मुन्नाभाई (छात्रों) को भी पेपर में मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। छात्र पेपर में आए सवालों का जवाब गूगल में ढूंढ रहे थे। 

कोट्स ...
छात्रा के पास से 2-3 पर्चियां मिलीं थीं। लेकिन जांच कमेटी ने जब उसकी आंसरशीट का मिलान किया तो नकल का मामला सामने नहीं आया। सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने भी नकल नहीं करने का रिपोर्ट दी है। छात्रा द्वारा सुसाइड जैसी धमकी देने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन

जेके गोस्वामी, यूआईईटी प्रोफेसर और एग्जाम कोआर्डिनेटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें