दो पेपर में री-अपीयर आने पर डिप्रेशन में आई सीजीसी लांडरां की मोहाली निवासी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान सोनाली मानसी निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह संस्थान में बीटेक फर्स्ट एयर की छात्रा थी। सोहाना थाने की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लड़की के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा संस्थान में बीटेक इन कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट एयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके सेकेंड सेमेस्टर के दो पेपरों में री-अपीयर आई थी। इसके चलते वह काफी परेशान चल रही थी। इसी बीच छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा।
वहीं, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि छात्रा के पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिक्रयोग है कि इससे पहले मोहाली निवासी एक छात्र ने नौंवी कक्षा के प्री एग्जाम में फेल होने पर सुसाइड कर लिया था। जिस समय उसने सुसाइड किया था। उस समय परिवार वाले दुकान पर गए थे। उसने अपनी मां की शॉल से फंदा लगा लिया था।